नारी चौपाल व शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन




धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

लोनी। प्राथमिक विद्यालय मांडला नगर पालिका परिषद लोनी में नारी चौपाल व शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि समाज सेविका श्रीमती सुनीता वर्मा थी। कार्यक्रम अन्य अतिथि लता शर्मा, लोनी, गीताशक्य (शिक्षक संकुल), प्रीति अग्रवाल (मीना मंच नोडल), मीनाक्षी (मीना मंच नोडल) ने कार्यक्रम की शोभा बड़ाई।कार्यक्रम का संचालन योजना रूहेला (ई0अ0) द्वारा किया गया। सभी अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। सभी को दीक्षा ऐप, रीड अलोंग ऐप के विषय मै समझाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए। सभी को जलपान करवा कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Post a Comment

0 Comments