धनसिंह—समीक्षा न्यूज
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण
धनसिंह—समीक्षा न्यूज
साहिबाबाद। डीएलएफ कालोनी वार्ड 10 में पार्षद यशपाल पहलवान के नेतृत्व में शहीदी दिवस के दिन अपने देश के शहीद क्रांतिकारियों को याद करते हुए शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय निगम पार्षद यशपाल पहलवान मौजूद रहे। इस मौके पर डीएलएफ कॉलोनी के निवासी मुकेश अग्रवाल द्वारा बाबा खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें दूर से आए हुए गायकों द्वारा बाबा श्याम के कीर्तनो ने सभी डीएलएफ वासियों का मन मोह लिया। इस मौके परमुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश जैन,भोपुरा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप कसाना, जितेंद्र कसाना, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, मंडल मंत्री संजीव राजपूत, अरविंद राणा, सुनील धामी, रवि पवार, ठाकुर गिरीश सिंह, जितेंद्र कसाना, अनिल पंडित, अशोक वैद, ओमकार कांगड़ा, परविंदर कांगड़ा, सनी करोतिया, राजा चरण, और सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
Comments
Post a Comment