ऋषि बोधोत्सव के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स एकेडमी एवं योग केंद्र का हुआ उद्घाटन




धनसिंह—​समीक्षा न्यूज   

गाजियाबाद। को श्रीमद दयानंद आर्ष संस्कृत गुरुकुल लाल कुआं के प्रांगण में बच्चों के लिए खो-खो, वालीबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस व फुटबॉल क़े लिये गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी एवं दिव्य योगमय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन स्वामी सत्यव्रत द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में गुरुकुल के बच्चों ने लाठी,तलवार,मलखम्ब, दीपयोग व योग प्रदर्शन के द्वारा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दिल्ली अणुव्रत न्यास के अध्यक्ष रमेश कण्डपाल ने बच्चों को उन्नत स्वास्थ्य व आचरण का मार्गदर्शन किया।

मुख्य अतिथि स्वामी सत्यव्रत जी ने आत्मिक उत्थान के लिए जागरूक किया।गुरुकुल के प्रबंधक डॉ दिवाकर आचार्य जी ने यज्ञ कराकर उरु ज्योति नामक पत्रिका के बारे में बताते हुए महर्षि दयानंद के जीवन की विषेश घटनाओँ का वर्णन किया।

दिव्य योगमय संस्थान के अध्यक्ष योगाचार्य सुदर्शन  देव  ने योग से स्वास्थ्य और योगमय होकर जीवन जीने की कला के बारे में बताया। स्वामी प्राणदेव, विजय धामा, योगाचार्य राजीव ,सर्वेश उपाध्याय जी,कवियत्री सुमेधा शर्मा, अशोक राव, हेमलता, रामावतार, रोहित पाल जी, वीर सिंह ने संत जनों का सम्मान किया। नारी उत्थान के लिए निभा जी की टीम को व आये हुये सभी अतिथियों को ऋषि दयानंद  का चित्र यज्ञ के पश्चात सप्रेम भेंट करके गुरुकुल प्रबंधन व दिव्य योगमय संस्थान ने सभी को सम्मानित किया।



Post a Comment

0 Comments