भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के लोनी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, बूथ समिति की बैठक और संपर्क अभियान को किया संबोधित, कहा कृषि सुधार कानून पर भम्र फैला रहा है विपक्ष, अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की विधायक नंदकिशोर गुर्जर और जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के कार्यशैली की प्रशंसा, कहा विकास के पथ पर अग्रसित है



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

लोनी। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने शुक्रवार को पहली बार लोनी विधानसभा के ग्राम अगरोला स्थित प्राइमरी विद्यालय पहुंचकर पार्टी की बूथ समिति बैठक ली और संपर्क अभियान में प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए त्रिस्तरीय चुनाव से संबंधित पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जुटने के लिए कहा। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को सम्मान स्वरूप ग्रामीण भारत का प्रतीक ‘हल’ भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनूप बैंसला और उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा सभी क्षेत्रीय पार्टियां आज एक ट्रस्ट बन चुकी है और किसान कानून पर अन्नदाताओं को गुमराह किया जा रहा है।   

पुश्ता पर हुआ भव्य स्वागत, अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जताया कार्यकर्ताओं का आभारः

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के पहली बार लोनी विधानसभा में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर, भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में बाईक सवार भाजपा कार्यकताओं, सैकड़ों गाड़ियों के काफिले, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत किया गया। भव्य स्वागत से गदगद नजर आ रहे प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं, भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष और स्थानीय विधायक का आभार और धन्यवाद जताया।  

किसान बिल पर विपक्ष फैला रहा है भ्रम, योगी राज में बदली है यूपी की तस्वीर-स्वतंत्र देव सिंहः

बूथ समिति की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ संख्या 1, 2 और तीन के अध्यक्ष ललित, सोनू तोमर, हेमराज बंसल को भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित किया और हरिजन चैपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के चार साल के उपलब्धियों से भरे पत्रक भी ग्राम अगरोला में वितरीत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की रीढ़ उसके देवतुल्य कार्यकर्ता है जिसके कारण हम आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा में बूथ अध्यक्ष का पद सबसे महत्वपूर्ण एवं सम्मानित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई इबारत लिख रहा है। लोनी में विकास कार्य महसूस किए जा सकते है। आज जो पार्टियां एक परिवार का ट्रस्ट बन चुकी है वो किसानों में कृषि सुधार कानून पर भ्रम पैदा कर रहे है लेकिन देश की जनता सब समझती है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन-रात सिर्फ किसानों की चिंता करते है।

वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोनी विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सबसे अनुशासित है और आजके कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और हुजूम यह बताने के लिए काफी है कि लोनी में भाजपा संगठन सबसे मजबूत है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पिछले चार साल में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों में किए गए कार्यो की जानकारी भी दी।  

जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा संगठन और सरकार के आशर्वाद से लोनी में हुआ एतिहासिक विकासः 

जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आज लोनी ने पुनः स्वंय को साबित किया है कि लोनी भगवा गढ़ है। इसलिए लोनी में एतिहासिक विकास कार्य हुए है और क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसित है।  

जनपद भाजपा प्रभारी सतेंद्र शिशोदिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  बूथ समिति के अच्छे प्रबंधन की तारीफ की।

वहीं विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने संबोधन में कहा कि वर्षो तक उपेक्षित रही लोनी आज संगठन और सरकार के विशेष स्नेह के कारण विकास के पथ पर अग्रसित है। पूरे प्रदेश में लोनी का भाजपा कार्यकर्ता सबसे मजबूत है जिसका प्रमाण आज के कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का उमड़ना और प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी का किया गया भव्य स्वागत है। इसके लिए मैं क्षेत्र के सभी कार्यकताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 

इस दौरान जनपद गाजियाबाद के भाजपा पदाधिकारी, प्रभारी, लोनी के सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, भाजपा सभासद, ग्राम प्रधान समेत हजारों की संख्या में स्थानीय मौजूद रहें।








Post a Comment

0 Comments