लोनी के पावी में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन, उमड़ा लोगों का जनसैलाब




धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दी होली त्यौहार पर सुख-समृद्धि की शुभकामना

4 साल बेमिसाल पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बन्थला में लगाई जनचौपाल, लाखों के विकास कार्य का किया शुभारंभ

लोनी। रविवार को लोनी नगरपालिका के वार्ड नम्बर 15 में चौधरी अनिल सभासद के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह में भारी संख्या में उमड़े भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जमकर तिलक होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता को गुलाल लगाकर सभी को सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने की और कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा ने किया। सभासद चौधरी अनिल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।



जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा विकास के साथ लोनी में स्थापित हुआ है सद्भाव:

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि *होली मिलन समारोह आपस में गीले-शिकवे भूलकर प्रेम और स्नेह स्थापित करने का कार्यक्रम है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। होली का पर्व बहुआयामी है। इस दिन समाज से ऊंच-नीच, गरीब-अमीर जैसी विभाजक भावनाएं विलुप्त हो जाती हैं। यह पर्व खेती-किसानी से भी जुड़ा है। एक समय में लोनी को  दंगा और आपराधिक गतिविधियों का केंद्र कहा जाता था लेकिन 2017 में प्रदेश की कमान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को मिली तो लोनी में भी सुशासन का राज स्थापित हुआ। स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी स्वंय क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर नज़र रखते है जिसका परिणाम है कि लोनी आज क्राइम फ्री है। दिल्ली में दंगे हुए लेकिन लोनी में लोगों में आपसी सद्भाव और प्यार बना रहा इसके लिए विधायक की सक्रियता काबिले तारीफ है। शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सड़क, पानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोनी में अभूतपूर्व कार्य हुआ है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लोनी के सर्वांगीण विकास में एकजुट होकर कार्य करने को कहा।


बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली, लोनी को सभी के सहयोग से बनाएंगे हाईटेक-नंदकिशोर गुर्जर:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता का त्योहार है। बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक होली का सामाजिक महत्‍व भी है। यह एक ऐसा पर्व होता है जब लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाते हैं। मान्‍यता है कि इस दिन अगर किसी को लाल रंग का गुलाल लगाया जाए तो सभी तरह के मनभेद और मतभेद दूर हो जाते हैं। क्‍योंकि लाल रंग प्‍यार और सौहार्द का प्रतीक होता है। इसलिए यह आपसी प्रेम और स्‍नेह बढ़ाता है। वहीं धार्मिक महत्‍व की बात करें तो इस दिन होलिका में सभी तरह की नकारात्‍मक शक्तियों का नाश हो जाता है और सकारात्‍मकता की शुरुआत होती है। इसलिए होलिका दहन के साथ लोनी को हाईटेक बनाने की दिशा में हम सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। लोनी में ऐतिहासिक कार्य हुए है जिसे लोनी की जनता स्वंय महसूस कर रही है। आज लोनी की विकास यात्रा शून्य से शुरू होकर विकास की नई ऊंचाइयों पर है।


4 साल बेमिसाल पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बन्थला में लगाई जनचौपाल, लाखों के विकास कार्य का किया शुभारंभ

दूसरी तरफ विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर बन्थला में जनचौपाल लगाकर लोगों की बिजली, सड़क, पानी, कानून व्यवस्था आदि आए जुड़े जनसमस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान विधायक ने बन्थला के निर्मला कुंज में 6 लाख से अधिक की राशि से बनने वाले सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला मंत्री डॉ सुदेश भारद्वाज, राहुल बैंसला, धीरा प्रधान, दीपक गुर्जर, मंटू ठाकुर, संजय मावी, पवन मावी, सतीश मावी, जितेंद्र मावी, ओमपाल सिंह, रजनीश ठाकुर, शंकर शाह, मुकेश कुमार, कपिल देव तिवारी समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें

Comments

Popular posts from this blog

जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न

प्रेम, खुशहाली और एकता का प्रतीक होली का पर्व: ऋषभ राणा

शिक्षा के साथ—साथ बच्चों में संस्कृति और सभ्यता का भी ज्ञान होना चाहिए:माननीय राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल