पवन गोयल को प्रदेश कार्य समिति में नियुक्त होने पर दी शुभकामनाऐं



धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

गाजियाबाद। पार्षद सरदार सिंह भाटी, दूरसंचार मंत्रालय सदस्य(भारत सरकार) रवि भाटी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कालीचरण पहलवान की अगुवाई मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में बीजेपी उत्तर प्रदेश द्वारा जीडीए बोर्ड मेम्बर और भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व पर रहे। वरिष्ठ नेता पवन गोयल को उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक बधाई एवम शुभकामनायें दी। कार्यकर्त्ताओ ने कहा निश्चित ही आपके कुशल परिश्रम, समर्पण व सहयोग से पार्टी को और मज़बूती मिलेगी। आपके मार्गदर्शन मे संघठन कार्यों मे और ऊर्जा से कार्य करने का संकल्प भाजपा कार्यकर्त्ता करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वंत्रत देव का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर कैलाश यादव, दीपक ठाकुर, सोमनाथ चौहान, सुदीप शर्मा आदि सभी कार्यकर्ताओं ने पवन गोयल को प्रदेश कार्य समिति मे नियुक्त होने पर हर्ष व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments