भाजपा उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त होने पर आशु वर्मा को सरदार सिंह भाटी ने दी शुभकामनाऐं



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। पार्षद सरदार सिंह भाटी, दूरसंचार मंत्रालय सदस्य(भारत सरकार) रवि भाटी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कालीचरण पहलवान की अगुवाई मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी मे सदस्य नियुक्त होने पर पूर्व महापौर गाज़ियाबाद आशु वर्मा को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें शुभकामनायें दी एवं मिठाई खिलाकर ख़ुशी मनाई।

कार्यकर्त्ताओ ने कहा इनके मार्गदर्शन मे संघठन कार्यों मे और ऊर्जा से कार्य करने का संकल्प भाजपा कार्यकर्त्ता करेंगे सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री स्वंत्रत देव जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैलाश यादव, दीपक ठाकुर, सोमनाथ चौहान, सुदीप शर्मा आदि सभी कार्यकर्ताओं ने श्री आशु वर्मा जी को प्रदेश कार्यकारिणी मे नियुक्त होने पर हर्ष व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments