धनसिंह—समीक्षा न्यूज
सिकन्दराबाद। उ0प्र0 के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में नगर के जी0टी0रोड खुरजा पुलिस के पास भाजपा कार्यालय पर मंडल सिकंदराबाद भाजपा के सौजन्य से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर बाबा की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर 130 वीं जयंती मनाई। नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मंडल भाजपा के कार्यकर्ता एवं समस्त मोर्चा के कार्यकर्ता एवं सभासद बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने की। ओर बाबा भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में नगर मंडल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सजल गर्ग, नगर मंत्री सचिन सैनी, नगर उपाध्यक्ष अनूप भाटी, नगर मंत्री संजना, अमित मावी, शुविन भारद्वाज, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, मीडिया प्रभारी आकाश बाल्मीकि, सौरभ प्रजापति, प्रेम पंडित, रानी, देवेंद्र साहनी, नवीन राजपूत नगर उपाध्यक्ष, अमर सिंह एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment