11 करोड़ बेल पत्र के पौधे लगाएगा शिवमय भारत मिशन

 






धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

वसुंधरा। प्रकृति फाउन्डेशन द्वारा संचालित शिवमय भारत मिशन के शुभारंभ के लिए रविवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक दुर्गा प्रसाद पांडेय प्रकृति रुपा भाई ने शिवमय भारत मिशन के कार्यक्रम के बारे में बताया कि यह मिशन सम्पूर्ण भारत को 11 करोड़ बेल पत्र के पौधे लगाकर पूरा किया जायेगा। इसमें कोई समय सीमा तय नहीं की गयी है। 11 करोड़ परिवार के माध्यम से ये पौधे उनके घर के सामने लगाये जाएंगे जिससे हम, हमारा समाज, हमारा देश शिवमय व रेडियेशन प्रदूषण मुक्त बनेगा। हिन्दी नव वर्ष के प्रथम दिन 13 अप्रैल को प्रकृति पौधशाला में इस मिशन की शुरूआत की जायेगी। इस मिशन का मुख्य पौधा बेल पत्र होगा। आने वाले समय में इस मिशन से

आध्यात्मिक भारत, आयुर्वेदिक भारत, समृद्ध भारत, प्रकृतिक भारत, रेडियेशन व प्रदूषण रहित भारत का सपना पुरा होगा। इसी पर आधारित है यह मिशन, शिवमय भारत, प्रेस वार्ता मे उपस्थित लोगों में प्रदीप शर्मा, देवेंद्र तोमर, देवेंद्र शर्मा आदि

Post a Comment

0 Comments