बाबा भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती पर भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण

 


धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। देश के संविधान के रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अतुल गर्ग और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा अपनी टीम के साथ शामिल हुए। राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा बाबा साहब हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं जिन्होंने हमें संविधान दिया ऊंच-नीच की दीवार खत्म की समभाव से जीने का सलीका सिखाया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा देश की आजादी के बाद अगर कोई सबसे महत्व काम था वह था देश का संविधान और बाबा साहब ने संविधान की रचना कर देश के गौरव बनने का कार्य किया

। सरदार एस पी सिंह ने कहा बाबा साहब के बताए गए मार्ग पर चलकर ही देश अखंड भारत बन कर खड़ा हो सकता है। इसलिए हमें संकल्प लेना है कि हम अखंड भारत निर्माण में अपना योगदान बाबा साहब के बताए गए मार्गों पर चल कर देंगे। महामंत्री सुशील गौतम ने कहा देश

के प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब का सम्मान करके बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है, हम सभी बाबा साहेब के अनुयाई आज का दिन पुन: देश के पीएम का आभार

प्रकट करते हैं। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेव राज शर्मा,पूर्व अध्यक्ष चन्द्र मोहन शर्मा, विजय मोहन ,सरदार एस. पी. सिंह,महानगर महामंत्री सुशील गौतम , राजेश त्यागी,गोपाल अग्रवाल कुलदीप त्यागी, प्रदीप चौधरी, धीरज शर्मा, दिवाकर सिंघल, गुंजन शर्मा, संजीव झा, पार्षद देवेंद्र भारती राजीव शर्मा राजेन्द्र तितौरिया विक्रम सैनी संजय रावत, सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, भोला कश्यप आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments