हिंदू नववर्ष 2078 के आगमन पर भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने राधा कृष्ण मंदिर पर किया हवन यज्ञ, सकुशल रहने की मनोकामना।



धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

  बता दे कि विक्रम संवत 2078 का आगमन होने जा रहा है यह साल सबके लिए सकुशल व शुभ रहे।

 इसी को लेकर उ0प्र0 के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में खुरजा पुलिस चौकी के पास राधा कृष्ण मंदिर में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने हिंदू नववर्ष 2078 के आगमन पर  शाखा के अध्यक्ष जुगल किशोर जी की अध्यक्षता में  एक  हवन एवम विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांत सचिव सतीश चंद्र गुप्ता जी ने बताया की हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा भगवान से पूरे भारत वर्ष की सुख शांति और उन्नती के उद्देश्य हर वर्ष हवन यज्ञ का आयोजन कराती  है 

भारत विकास परिषद के जिला सचिव  वी0एस  सक्सैना जी ने बताया हिंदू नव वर्ष चैत्र मास की प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है. इस दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत होती है. महाराष्ट्र में इस दिन को गुड़ी पड़वा कहा जाता है और दक्षिण भारत में इसे उगादि कहा जाता है। इस दिन महाराजा युधिष्ठिर का राज्यभिषेक हुआ था। इसके अलावा 

सभी पदाधिकारीयो ने अपने-अपने विचार सुविचार प्रस्तुत किये।

मयंक जी ने बताया कि इस ही समय पर प्रकृति भी नए वस्त्र धारण करती है।


भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के नव निर्वाचित सचिव नवनीत सिंघल जी ने बताया कि यह नववर्ष ईश्वर द्वारा मनाया जाने वाला नववर्ष है। प्राकृतिक नये जोश में हम सभी को खुशियां प्रदान करती है।

नवनीत सिघंल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी बड़ों से आशीर्वाद लेता हुए तथा छोटों को नववर्ष की बधाई दि।


इस हवन यज्ञ में भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा से शिव प्रकाश काका, रवि माधुरी, दीनदयाल गोयल, केशव, विवेकानंद, सुमन सैनी, राजीव गोयल,  अनिल आदि मौजूद रहे।




Post a Comment

0 Comments