श्री दुर्गा नाम प्रचार समिति द्वारा 33वां संपूर्ण नवरात्रि जागरण महोत्सव आयोजित



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। मां कात्यानी फाउंडेशन पंजीकृत द्वारा संचालित श्री दुर्गा नाम प्रचार समिति द्वारा आयोजित 33वां संपूर्ण नवरात्रि जागरण महोत्सव में गाजियाबाद की प्रथम नागरिक महापौर आशा शर्मा द्वारा मां की ज्योत प्रज्वलित की और मां को चुन्नी के साथ सिंगार अर्पण किया और मां को भोग लगाया गया। प्रथम दिन मां शैलपुत्री के भजनों का संकीर्तन प्रेमियों ने आनंद लिया आज मां के भजन दिल्ली से आए महंत सुनील निर्मल, उमा शर्मा, उमंग शर्मा द्वारा किया गया। महापौर आशा शर्मा को माँ की चुनरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री दुर्गा नाम प्रचार समिति के पदाधिकारियों द्वारा जिसमे महंत संदीप शर्मा, अशोक वासुदेवा, पंडित चमन लाल शर्मा, प्रेम प्रकाश चीनी, सुशील सोनी, वीना शर्मा, राज वासुदेवा, अर्चना शर्मा, मीना सोनी, सचिन महेश्वरी, रविन्द्र सिंह, विकास नरूला, सुधीर शर्मा, के.के.शर्मा, दिनेश कुमार, विकास गुप्ता, सम्मी खुराना, अजित सोनी, अमित चौधरी और जागरण महोत्सव में कोविड 19 का भी पालन किया गया।



Post a Comment

0 Comments