राष्ट्रीय व्यापार मंडल इकाई लाजपत नगर व्यापार संगठन ने चलाया जन जागृति अभियान

 


धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

मास्क नहीं तो सामान नहीं

दो गज दूरी मास्क जरूरी


जान है तो जहान है तभी आपका मकान या दुकान है नहीं तो सामने लाशों का श्मशान है और वहां भी लाइन लगी पड़ी है:— पंडित अशोक भारतीय

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के लाजपत नगर पहुंचने पर लाजपत नगर व्यापार संगठन की टीम ने स्वागत किया।

 लाजपत नगर। जन जागृति अभियान की पदयात्रा के दौरान कोतवाल प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक भी बाजारों का भ्रमण करने के लिए निकले थे संगठन के कार्य को देख उन्होंने भी इस कार्य में सम्मिलित होकर सभी को मास्क लगाने के लिए आग्रह किया उन्होंने कहा कि नहीं तो मजबूरन पुलिस को चालान काटने की कार्यवाही करनी पड़ती है संगठन सही कार्य कर रहा है आप मास्क जरूर लगाए।

जिला प्रशासन के आह्वान पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल इकाई लाजपत नगर व्यापार संगठन द्वारा कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए बाजारो में जन जागृति अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुवात राष्ट्रीय व्यापार मंडल इकाई लाजपत नगर व्यापार संगठन की टीम के साथ पटेल चौक से की गई। 

यह अभियान साई प्रोपर्टीज से पटेल चौक, सुभाष चंद बॉस चौक (शनि चौक), भगतसिंह चौक से साप्ताहिक शनि बाजार से शनि मन्दिर मार्केट से होते हुए शनि चौकी पर सम्पन्न हुई। जन जागृति अभियान के तहत बाज़ार के दुकानदारों व ग्राहकों आमजनों से अपील की गई कि मास्क नहीं तो सामान नहीं, दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, नहीं चाहते लॉकडाउन लगवाना तो मास्क है जरूर लगाना, मास्क लगाएं जुर्माने से बचे, व्यापार बचाना है तो मास्क लगाना है, मास्क लगाओ व्यापार बचाओ।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल इकाई लाजपत नगर व्यापार संगठन के अध्यक्ष ठाकुर सुखबीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल की एक मुहिम है कोरोना को इस देश से भगाना है उस मुहिम के तहत हम सभी व्यापारी व्यापारी भाइयों के लिए मास्क वितरित कर रहे हैं जिससे कि लोग कोरोना से बच सकें।

महामंत्री मोहित शर्मा ने बताया कि भारत मे कोरोना के बढ़ते प्रकोप से दोबारा हम लोगों को इससे बचने के प्रयास निरंतर करने होंगे कोरोना की वज़ह से बाज़ार भी प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए व्यापारियों सहित आमजनों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है वो सरकारी गाईड लाईन को अपनाते हुए मास्क लगाए व संगठन की मुहिम से जुड़कर कोराना के संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। पूर्व पार्षद प्रत्याशी हिमांशु शर्मा ने बाज़ार में सभी से अपील करते हुए कहा अगर आप लॉकडाउन नहीं लगवाना चाहते हो तो दो गज दूरी मास्क है जरूरी के मापदंड पर अपना व्यापार करें। आप सभी व्यापारियों ने ही इससे पहले करो ना को हराने के लिए निरंतर कार्य किया है इस बार भी व्यापारी ही एकमात्र कोरोना के बढ़ने से रोकथाम करने में मजबूत साबित होगा।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल इकाई लाजपत नगर व्यापार संगठन के उपाध्यक्ष हरिओम त्यागी व  कोषाध्यक्ष उमेश चंद गुप्ता ने मास्क न लगाए हुए लोगों को मास्क वितरित किए।

जनजागृति अभियान की पदयात्रा के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल  जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता, मेरठ मंडल प्रवक्ता तथा महामंत्री प्रदीप चौधरी व पश्चिमी क्षेत्र उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने अभियान में शामिल हुए सभी व्यापारियों का आभार प्रकट किया।

 इस अवसर पर कमल शर्मा, वीरेंद्र कंडेरा, हिमांशु शर्मा लोनी, अनिल भारद्वाज, राम कुमार भारद्वाज, पंकज कुमार, राहुल शर्मा, पवन शर्मा, प्रवीण कसाना, गोपाल शर्मा, चेतन ठाकुर, सुभाष त्यागी, हरिओम त्यागी, पंकज गोयल, तरुण बजाज, राजीव शर्मा, पप्पू त्यागी, राजेश चौहान, पिंकी, सोनू, आदि उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments