राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने चलाया जन जागृति अभियान




धनसिंह—समीक्षा न्यूज

गाजियाबाद। जिला प्रशासन के आह्वान पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल(रजि०) महानगर/जिला इकाई द्वारा कोविड—19 के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए बाजारो में जन जागृति अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुवात राष्ट्रीय व्यापार मंडल की टीम के साथ नेहरु युवा केंद्र से की गई। इस अभियान को चलता देख वहीं से गुजर रहे भाजपा के पूर्व क्षेत्रिय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सतेंद्र शिशौदीया ने अभियान में शामिल होकर राष्ट्रीय व्यापार मंडल की इस मुहिम को कॉरोना को हराने और देश को जिताने की मुहिम बताया और सभी व्यापारियों को साधुवाद दिया। यह अभियान अम्बेडकर रोड से तुराबनगर मार्केट से घंटाघर गंज बाज़ार से चौपला मन्दिर मार्केट से सिहानी गेट बाज़ार से होते हुए दुर्गा भाभी चौक नवयुग मार्केट पर सम्पन्न हुई।जन जागृति अभियान के तहत बाज़ार के दुकानदारों व ग्राहकों आमजनों से अपील की गई कि मास्क नहीं तो सामान नहीं, दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, नहीं चाहते लॉकडाउन लगवाना तो मास्क है जरूर लगाना, मास्क लगाएं जुर्माने से बचे, व्यापार बचाना है तो मास्क लगाना है, मास्क लगाओ व्यापार बचाओ। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रवक्ता प्रदीप चौधरी ने बताया प्रशासन के द्वारा गाज़ियाबाद के मुख्य बाजार व रिहायशी इलाकों को रेड जोन घोषित करने पर व्यापारी और आमजनों में दहशत व्याप्त है जिसकी वज़ह से बाज़ार भी प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए व्यापारियों सहित आमजनों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है वो सरकारी गाईड लाईन को अपनाते हुए मास्क लगाओ व्यापार बचाओ की मुहिम से जुड़कर कोराना के संक्रमण को बढ़ने से रोकना है।जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बताया व्यापारी अपने व्यापार का दुश्मन न बने बल्कि व्यापार को बचाने के लिए मास्क नहीं तो सामान नहीं को मजबूत आधार बनाकर चले।महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने बाज़ार में सभी से अपील करते हुए कहा अगर आप लॉकडाउन नहीं लगवाना चाहते हो तो दो गज दूरी मास्क है जरूरी के मापदंड पर अपना व्यापार करें। 

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा व पश्चिम क्षेत्र महामंत्री हिमांशु शर्मा ने मास्क न लगाए हुए लोगों को मास्क वितरित किए।जनजागृति अभियान की पदयात्रा के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने अभियान में शामिल हुए सभी व्यापारियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संदीप त्यागी, प्रदीप पाठक, राजेश वर्मा,प्रमोद वर्मा,डॉक्टर सोनिका शर्मा, पूनम चौधरी, स्वेता शर्मा, प्रशांत सरैया,श्रीपाल यादव, जगत सिंह, रामकिशन शर्मा, कमल शर्मा, डॉक्टर गौरव सैनी, ओमदत्त कौशिक , आलोक त्यागी, संजय कांत शर्मा व मदन आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments