धनसिंह—समीक्षा न्यूज
साहिबाबाद। नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड 86 पार्षद आनन्द गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों सहित सुपरवाइजर सुभाष के द्वारा सोसायटी के आरडब्लूए पदाधिकारियों, सचिव गिरीश सच्चर, अध्यक्ष अशोक खन्ना, उपाध्यक्ष पीएन लखेरा, कोषाध्यक्षउमराव कार्की एवं संरक्षक पीके पाठक की देखरेख में सोसायटी के अन्दर और बाहर चारों तरफ सफाई अभियान चलाया गया। जिससे वार्ड 86 की सुंदरता बढ़ी और बहुत ही अच्छा लगा। अशोक खन्ना अध्यक्ष आरडब्ल्यूए ने इसके लिए पार्षद आनन्द गुप्ता और सभी सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद दिया।
Comments
Post a Comment