किसानों की ईमानदारी और सच्चाई की होगी जीत: चौधरी ऋषि पाल अंबावता




धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

दिल्ली। गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल अंबावता जी के द्वारा संगठन का विस्तार किया गया संगठन के  विस्तार में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर राजेश उपाध्याय और उनकी समस्त टीम का संगठन में स्वागत किया गया और अभिनंदन किया गया नवनियुक्त समस्त सदस्यों का राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी ने स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

पूर्व जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर प्रभु नागर जी को पदोन्नत करके जिला प्रभारी गौतम बुध नगर नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर राजेश उपाध्याय जीने संगठन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया और निष्ठा पूर्वक संगठन के विस्तार और संगठन के संविधान के प्रति भावना व्यक्त की भविष्य में पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि भारतीय किसान यूनियन अंबावता आज देश का सबसे प्रतिष्ठित संगठन है देश के 16 राज्यों में संगठन की गतिविधियां किसानों के समर्थन में पूरे जोर और जोर से चलाई जा रही हैं और भविष्य में किसानों की मांगों को लेकर चलाए जा रहे इस आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन अंबावता की भूमिका सबसे अहम रहेगी जब तक की किसानों की जायज मांग पूरी नहीं की जाती।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों ने किसान कानूनों के विषय में अपने विचार व्यक्त किए उपस्थित किसानों को एकजुट और एकमत होकर आंदोलन को गति प्रदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर मुकेश सोलंकी  ने अपने स्वागत भाषण में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय और उनकी टीम का स्वागत किया और शुभकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर कृषि कानूनों को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आज देश का किसान शोषित और प्रताड़ित है कि 70 वर्षों से केंद्र में आई हुई सरकारों ने हमेशा उसको भ्रमित करके वोट हासिल की और खुद को मजबूत किया और इस किसान का सदैव शोषण किया  आज तरह-तरह के कानूनों के द्वारा उसके शोषण की सीमा को और बढ़ाया जा रहा है। और देश में पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार के द्वारा नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अंत में संचालन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने आए हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष और उनकी टीम का स्वागत और अभिनंदन किया। और टीम भावना के साथ संगठन के प्रति विश्वास बना कर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रामपाल अंबावता बलविंदर बाजवा अजब सिंह अनिल नेताजी प्रवीण शर्मा राजवीर सोलंकी चौधरी पवन तेवतिया  चौधरी रविंदर ठाकुर राकेश सिंह मास्टर राजकुमार गौड़ बिनु आधना अमित कसाना चित्र वर्मा पूजा वर्मा पूजा चौधरी  रमेश दीवान शर्मा सिंह यादव उर्मिला चौधरी धर्मवीर प्रधान जी श्याम सिंह यादव उदयवीर राजेश उपाध्याय सतीश यादव मुकेश यादव शैलेंद्र पुंडीर रूपचंद यादव जग्गी चौहान सोनू चौहान प्रदीप चौहान गुलवीर चौहान संजय शर्मा अशोक यादव श्याम यादव नरेश यादव प्रदीप यादव मनीष शर्मा प्रवीण शर्मा यादव बबलू मनोज बढ़ाना पवन ठाकुर कृष्ण बंसल श्याम सिंह यादव राजकुमार मनवीर यादव बृजेश यादव समीर मेवाती आकाश वर्मा हर्ष ठाकुर  सोहन वीर दिनेश यादव संजय यादव जगबीर यादव अरुण यादव उधम यादव हरीश यादव अनिल यादव तूफान यादव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments