लोनी में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

महर्षि कश्यप के आदर्शों को समाज करें आत्मसात: विधायक नंदकिशोर गुर्जर 

लोनी। रविवार को लोनी में  कश्यप एकता क्रांति मिशन के तत्वावधान में नाईपुरा बिजली घर 100 फुटा पर गोत्राचार्य महर्षि कश्यप मुनि के जन्मोत्सव का भव्य एवं पूरे विधि विधान के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक नंदकिशोर गुर्जर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप समेत कश्यप समाज के लोगों द्वारा महर्षि कश्यप मुनि और निषाद राज के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया।


विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा सृष्टि के सृजन में महर्षि कश्यप ने निभाई अहम भूमिका, समाज महर्षि के आदर्शों को करें आत्मसात:

महर्षि कश्यप मुनि और निषाद राजा के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने संबोधन में कहा कि महर्षि कश्यप को ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माना गया है, संपूर्ण सृष्टि के सृजन में दिए गए उनके योगदान का वर्णन वेदों, पुराणों, स्मृतियों, उपनिषदों एवं अनेक धार्मिक साहित्यों में मिलता है। सनातन धर्म को मजबूत करने में उनका अहम योगदान है। गोत्राचार्य कश्यप मुनि के आदर्शों को अंगीकार कर समाज को संगठित कर आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि सनातन धर्म के सभी संत महापुरुषों ने मानव को प्रेम अहिंसा सद्भाव भक्ति का संदेश दिया है। आज लोनी में  धर्म और पूजा-पाठ के कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो रहे है। एक समय था कि लोनी में लोगों को जागरण के दौरान भी आसुरी प्रवृत्ति के राक्षसों का भय बना रहता था लेकिन 2017 के बाद से लोनी में रामराज्य स्थापित  हुआ है जिसे सदैव कायम रखने के लिए हम संकल्पित है।

वहीं कश्यप एकता क्रांति मिशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, लोनी अध्यक्ष सोनू कश्यप, राकेश कश्यप और कश्यप समाज के बुजुर्गों द्वारा विधायक नंदकिशोर गुर्जर समेत सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता परमिंदर जांगड़ा, पंडित ललित शर्मा, रामगोपाल कश्यप, ब्रह्मपाल कश्यप, तेजपाल मास्टर जी, सुखबीर, अभय राम कश्यप, मामराज प्रधान समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें 




Post a Comment

0 Comments