अर्जुन जैन बने दिल्ली प्रेस प्रत्यायन समिति के सदस्य




धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

नई दिल्ली। इंडियन एसोसियशन ऑफ प्रेस-एन-मीडियामैन की ओर से दिल्ली प्रेस प्रत्यायन समिति में वरिष्ठ पत्रकार श्री अर्जुन जैन सदस्य नामित हुए हैं। दिल्ली सरकार के सूचना एवं प्रचार निदेशालय की यह समिति दिल्ली के पत्रकारों के प्रत्यायन एवं उनसे जुडे मामले देखती है।

दिल्ली प्रेस प्रत्यायन समिति में श्री अर्जुन जैन को नामित किये जाने पर उन्हे दिल्ली के पत्रकारों, समाचार पत्रों के संगठनों व शुभचिन्तकों ने बधाई दी है। श्री जैन कई दशकों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय है तथा लम्बे समय से पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पवन सहयोगी ने कहा कि दिल्ली प्रेस प्रत्यायन समिति में श्री अर्जुन जैन के नामित होने से निश्चय ही पत्रकारों के हितों को संरक्षण करने में बल मिलेगा। संस्था देश के विभिन्न राज्यों में पत्रकारों के हितों के संरक्षण व संवर्धन के लिए कई दशकों से अग्रणी कार्य कर रही है। दिल्ली में संस्था के प्रतिनिधि को समिति में नामित करने के लिए उन्होने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर श्री अर्जुन जैन को संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किये जाने के अलावा श्री मंगतराम मुंडे, श्री जे. के. मिश्रा, श्री राहुल जैन, सी. पी. सिंह, सईद अहमद, श्री नरेन्द्र शर्मा परवाना, श्री रमेश चन्द जैन, इमरान कलीम आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments