निगम पार्षद प्रदीप चौहान ने कर्मचारी नेताओं को जूस पिलाकर धरना कराया समाप्त




धनसिंह-समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। गुरुवार को नगर निगम में सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेताओं द्वारा सफाई कर्मचारियों की सफाई के दौरान हो रही मौतों पर निगम प्रांगण में बैठकर निर्वस्त्र होकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांगों को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मोर्चा के नेता राजेश चौहान ने कहा कि निगम प्रशासन सफाई कर्मचारियों का गहरा शोषण कर रहा है। 2 वर्ष हो चुके हैं सफाई कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया गया है। उन्हें 24 घंटे काम करना पड़ रहा है। जिस दबाव के कारण उनकी मौतें हो रही हैं। राहुल जो चुनावी ड्यूटी से लौट रहा था अस्पताल में एडमिट है। मलखान जो बीमार अवस्था में चुनावी ड्यूटी में भेजा गया वह जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर मृत्यु को प्राप्त हो गया। इसके अलावा कई सफाई कर्मचारी जो कोरोना के कारण मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने निगम प्रांगण पहुंचकर कर्मचारी नेताओं से वार्ता की और उनकी मांगों को 1 सप्ताह के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व निगम पार्षद प्रदीप चौहान ने कर्मचारी नेताओं को जूस पिलाकर उनका धरना खुलवाया। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के नेता राजेश चौहान, राहुल चौहान बाल्मीकि, शक्ति जीनवाल, आजाद वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, रंजीत वाल्मीकि, प्रवीण, प्रवीण गहलोत, जोनी जीनवाल, सनी बाल्मीकि आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments