भाजपा जिला और महानगर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। आॅल इंडिया तृणमूल कांग्रेस कि नेता सुजाता मंडल खान द्वारा पश्चिम बंगाल के अनुसूची समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा जिला और महानगर कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बुधवार की सुबह भाजपा जिला

अध्यक्ष दिनेश सिंघल व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम आवास पहुंचाया उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि हमारे देश के संविधान निमार्ता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा देश के संविधान में देश के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के अफसरों में समानता और व्यक्ति की गरिमा व सम्मान की रक्षा की भावना अंतर्निहित है हमारा संविधान यह संरक्षण देता है कि किसी को अपमानित नहीं किया जाए सके। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मोहन शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, बलदेव राज शर्मा, महामंत्री सुशील गौतम, राजेश त्यागी,गोपाल अग्रवाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित तिसावर, गुंजन शर्मा दिवाकर सिंघल, कुलदीप त्यागी, प्रिंस सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments