आर• पी पाण्डेय ने फ्लैट निवासियों के सहयोग से सामूहिक यज्ञ हवन किया गया आयोजित




धनसिंह-समीक्षा न्यूज  

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए  नि:स्वार्थ समाज सेवक- आर• पी पाण्डेय के निवास पर जनता फ्लैट के प्रांगण में सभी जनता फ्लैट निवासियों के सहयोग से सामूहिक यज्ञ हवन आयोजित किया गया जिसमें  पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ को प्रारंभ किया जिसमें सुरेश पटेल राज कमल पाण्डेय'शंभू सिंह(ठेकेदार जी) राज कुमार'प्रमोद गुप्ता' हरेंद्र पांडेय' विनोद शुक्ला' संजीव खन्ना'मान सिंह भदोरिया' अमित त्रिपाठी' हरि बहादुर पालपाल' अनिल शर्मा' धर्मेंद्र त्रिपाठी' आदि जनता फ्लैट के सभी निवासियों ने मिलकर हवन में अपनी सहभागिता दिखाते हुए श्रद्धा भाव से सभी ने अपने हिस्से की आहुति प्रेम पूर्वक दी। वैज्ञानिक भी मान चुके हैंl  कि यज्ञ जहां होते हैं वहां बीमारियां नहीं आती, यज्ञ का बड़ा महत्व है। आम की लकड़ी से जो धुआं उठता है, उसमें से जो गैस निकलती हैl और हवन सामग्री जब उसमें पड़ती हैl तो उसमे अनेक रोगों को नष्ट करने की क्षमता होती हैlयज्ञ और हवन की अग्नि को ईश्वर का मुख माना गया है। इसमें जो कुछ आहुति यानी कि खिलाया जाता है, वास्तव में वह ब्रह्मभोज है। धर्म ग्रंथों में मनोकामना पूरा करने के लिए या बुरी घटना टालने के लिए यज्ञ और हवन किया जाता है। ऐसा मानना है यज्ञ हवन का धुआं एक महीने तक वहां के आसपास के वातावरण को शुद्ध रखता है।




Post a Comment

0 Comments