विधायक सुनील शर्मा ने की चाय पर चर्चा, हजारों की भीड़ एकत्र



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। विधायक सुनील शर्मा ने अपनी साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र नंद ग्राम में चाय पर चर्चा  का आयोजन किया। जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की भीड़ पहुंची। विधायक सुनील शर्मा ने कहा यह जो चाय पार्टी का आयोजन साहिबाबाद विधानसभा में किया जा रहा है। वह अपने कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता से सामने बैठकर कुशलता व विकास कार्य पर चर्चा के लिए की जा रही है। क्योंकि कोरोना काल में जो क्षेत्र में विकास रुक गया था वह दोबारा शुरू कर दिया गया है। उपस्थित क्षेत्र की जनता की जो भी समस्या थी वह उन्होने विधायक सुनील शर्मा को बताई। सुनील शर्मा जनता को आश्वासन दिया और उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया। इस अवसर पार्षद विनोद त्यागी, कार्यकर्ता सहित हजारों गणमान्य मौजूद रहे।




Post a Comment

0 Comments