धनसिंह—समीक्षा न्यूज
गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महापौर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने याद करते हुए पुष्प अर्पित किए। महापौर आशा शर्मा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब संविधान के जनक है। हम लोगो को राजनीतिक लोक तंत्र के साथ सामाजिक लोकतंत्र को भी प्रस्थापित करना चाहिए नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने बाबासाहेब को याद करते हुए कहा कि सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले महान समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान निमार्ता भारत रत्न बाबा_साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। संविधान निमार्ता के रूप मे उनका जो योगदान है उसका यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में उनकी महती भूमिका रही है। बाबासाहेब की प्रेरणा से उसी नींव पर हम नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप चौहान, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव व समस्त जोनल प्रभारी तथा गाजियाबाद नगर निगम परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment