समाजवादी पार्टी ने डॉ अंबेडकर का जन्मदिवस संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाया









धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर डॉ भीमराव अंबेडकर के 130 वे जन्मदिन को संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके बताए रास्ते

पर चलने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर ने जहां सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान

चलाया, वहीं श्रमिकों, किसानों व महिलाओं को उनके अधिकार दिलाए। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम

विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निमार्ताओं में से एक

थे। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि भारत के निर्माण में उनका

महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाते हुए वंचितों व

शोषितों को उनका हक दिलाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चंद यादव एडवोकेट, वीरेंद्र यादव, हरेंद्र कसाना, संजीव उपाध्याय एडवोकेट, हिमांशु पाराशर, मधु चौधरी, राज देवी चौधरी, रश्मि

चौधरी, मनोज पंडित, कृष्ण यादव, नईम कुरैशी, रोहन शर्मा, सौदान गुर्जर,संजीव चौधरी, कमलेश चौधरी, किरण कालिया अध्यक्ष महिला सभा, अमित अधान, अबुल हसन, राजन कश्यप, हरेंद्र चौधरी, भारत चौधरी, अंशु ठाकुर, सर्वेश यादव, किशनपाल, प्रदीप गहलोत, संजय यादव, नीरा शर्मा, दिलशाद अहमद, हारून चौधरी, राहुल लक्ष्मण रावत गुड्डू यादव, हरेंद्र कसाना एडवोकेट, चांद हुसैन, आरिफ चौधरी, अजय कुमार ताहिर अली, समीर खान,

कुमारपाल त्यागी एडवोकेट, नानक चंद प्रजापति, प्रदीप शर्मा, दिनेश यादव एडवोकेट, नितिन यादव, सुनील यादव, सचिन जाटव, पुष्पा चौधरी, गौरव त्यागी, ताहिर हुसैन, दीपक शर्मा, सचिन वर्मा, आशा सचदेवा, सायदा, नवीन गुप्ता, कुशल मिश्रा, वीरेंद्र बाल्मीकि,अजय कुमार आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।


Post a Comment

0 Comments