दो कार्यकर्ताओं के निधन पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने दी श्रद्धांजलि



 

धनसिंह-समीक्षा न्यूज  

साहिबाबाद। शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने दो कार्यकर्ता खो दिए। महिला कार्यकर्ता समेत दो कार्यकतार्ओं के निधन पर पार्टी के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महानगर कांग्रेस कमेटी में सचिव रहीं और साहित्यकार रेणुका अरोड़ा और जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव रहे धारा सिंह वर्मा का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने दोनों कार्यकतार्ओं के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि इन दोनों कार्यकतार्ओं ने कांग्रेस में सक्रिय रहते हुए पार्टी के लिए कार्य किया। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने दोनों कांग्रेस कार्यकतार्ओं को श्रद्घांजलि अर्पित की है। कांग्रेस की ओर से उन्होंने कहा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। साथ ही पीड़ित परिवार को इस दुख को सहन करने की क्षमता भी प्रदान करे। कांग्रेस दुख की इस घड़ी में दोनों शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी हुई है। 



Post a Comment

0 Comments