महिला उन्नति संस्था (भारत) की स्वेता त्यागी बनी नोएडा महानगर अध्यक्ष




धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

नोएडा। महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रयासरत सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने नोयडा महानगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी समाजसेवी स्वेता त्यागी को संस्था का नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही प्रधान पिंकी कोशिक को उपाध्यक्ष- वन्दना झा को महासचिव-  शर्मिश्ठा शाहा को सचिव और सुश्री मंजू मेहता को  अध्यक्ष सैक्टर 110 नोयडा के पद पर नियुक्त किया । इनकी नियुक्ति करते हुए संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि नोयडा प्रदेश का चेहरा है और इसके सर्वांगीण विकास हेतु महिलाओं में जागरूकता का होना बेहद आवश्यक है जिसके लिए संस्था कृतसंकल्पित है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नोयडा इकाई में  मजबूत और शिक्षित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी । नवनियुक्त नोयडा महानगर अध्यक्ष स्वेता त्यागी ने कहा कि महिला उन्नति संस्था द्वारा उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी है वो सभी सदस्यों को साथ लेकर उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए क्षेत्र में महिलाओं की उन्नति के हरसम्भव प्रयास करेगी।साथ ही समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत लोगों की तलाश कर उन्हें नोयडा टीम में जोड़ने का कार्य किया जायेगा जिससे एक मजबूत टीम तैयार कर महिलाओं की आवाज को और मजबूती से उठाया जा सके । इस दौरान महासचिव अनिल भाटी, रणवीर चौधरी, देवेन्द्र चंदीला, चंचल त्यागी, शिव कुमार त्यागी, दिवाकर त्यागी, सुसमा, रंजना तिवारी,  और अमित शर्मा  आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments