पंडित को चांटा मारने वाले डीएम डीएम शैलेश यादव का फूंका पुतला



धनसिं​ह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। पंडित को चांटा मारने वाले डीएम का फूंका पुतला गाजियाबाद विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में अगरतला के डीएम शैलेश यादव का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर आक्रोशित विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता बी के शर्मा हनुमान ने बताया कि अगरतला के एक मैरि‍ज हॉल में शादी की अच्छी-भली पार्टी चल रही थी। इसी बीच सिंघम की तरह तानाशाही दिखाते हुए पहुंच गए डीएम शैलेश यादव। शादी के समारोह में तय लोगों से ज्यादा भीड़ बता रहे थेशादी में मौजूद बारातियों की भीड़ के साथ पुलिसवालों को देखा तो डीएम भड़क गए। पहले तो बैंड वालों को वहां से भगाया।डीएम शैलेश यादव तो इतने गुस्से में थे क‍ि भाषा की मर्यादा की सीमा को पार करने लगे। डीएम साहब के इस रौद्र रूप से पुलिस वालो के साथ भी बदसलूकी की डीएम ने मौके से  दूल्हे राजा दुल्हन के साथ सात फेरों के सपने देख रहे थे लेकि‍न वो थाने पहुंचा दिए गए इतना ही नहीं डीएम शैलेश यादव के कोप के शिकार शादी करवाने वाले पंडितजी भी हुए।  डीएम ने उन्हें चाटा मार दिया। यही नहीं इस धमाचौकड़ी के बीच परिवारवालों ने जब शादी की अनुमति का पर्चा दिखाने की कोशिश की तो डीएम ने उस परमिशन पत्र  के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।  डीएम शैलेश यादव ने राज्य सरकार से ईस्ट अगरतला के पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की है। यही नहीं इस शादी मंडप समेत दो मंडपों को डीएम ने साल भर के लिए सीज भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि बाद में डीएम ने इसके लिए माफी मांगी है। वहीं डीएम शैलेश यादव के इस बे हयाई  पर विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता बी के शर्मा हनुमान ने कहा वहां पर जो बजुर्ग पुरोहित जिनकी उम्र 70 साल से ज्यादा होगी उन्हें थप्पड़ मारकर बेज्जती कर ठीक नहीं है। दूल्हे और दुल्हन को मारा, उनके माता-पिता को गालियां दीं। जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल उन्होंने किया वो एक डीएम को शोभा नहीं देता। क्योंकि शैलेश यादव वो नाम है जो हमेशा विवादों में रहना पसंद करता  खराब बर्ताव  मारना, पीटना उनका स्वभाव बन चुका है। विश्व ब्राह्मण संघ मांग करता है  कि डीएम शैलेश यादव के खिलाफ एक्शन लिया जाए। मुकदमा दर्ज कर जेल में डाल दिया जाए  सोशल मीडिया पर भी डीएम के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है।






Post a Comment

0 Comments