धनसिंह—समीक्षा न्यूज
गाजियाबाद। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकतार्ओं ने महानगर महामंत्री राजेश त्यागी के नेतृत्व में शिब्बन पुरा स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कराई तथा दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद किया। राजेश त्यागी ने कहा कि देश और वर्तमान समाज को आगे ले जाने के लिए आज भी बाबा साहब अंबेडकर की नीतियों के आवश्यकता है और उन्हीं की नीतियों पर चलकर समाज को खंडित होने से बचाया जा सकता है। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संदीप त्यागी पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अनिल बहरानी वरुण भटनागर अवतार शुभम मनोज पाल भालू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment