उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल पश्चिमी जोन की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न




धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल पश्चिमी जोन की कार्यकारिणी की एक बैठक अनिल देव त्यागी (अध्यक्ष  कांग्रेस सेवा दल पश्चिमी जोन) की अध्यक्षता में संपन्न की गई जिसमें कांग्रेस की आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल पश्चिमी जोन के चार मंडलों के जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ने भाग लिया इस दौरान भाजपा की गलत नीतियो व बढ़ती महंगाई के ऊपर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मांगेराम त्यागी जिला अध्यक्ष सेवादल गाजियाबाद, ऋषभ राणा जिला अध्यक्ष सेवादल यूथ ब्रिगेड गाजियाबाद, राकेश शर्मा, अशोक पंडित, अमर सिंह राठौड़, विक्रम सेठी, अध्यक्ष नोएड़ा शहर सेवादल, निखिल वत्स शहर अध्यक्ष हापुड़, अंकित शर्मा, आरडी त्यागी, अक्षय वीर त्यागी आदि रहे।




Post a Comment

0 Comments