शिवमय भारत मिशन को पूरा करने का लिया संकल्प



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

वसुंधरा। प्रकृति पौधशाला में शिवमय भारत मिशन का शुभारंभ किया गया। प्रकृति पौधशाला में बेल पत्र के पेड़ का पूजन कर सम्पूर्ण भारत को शिवमय बनाने हेतु 11 करोड़ पौधे के लक्ष्य को पूरा करने हेतु सभी शिव भक्त व प्रकृति प्रेमी लोगों ने संकल्प लिया। प्रकृति फ़ाउन्डेशन के संस्थापक /अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडेय ने कहा कि भगवान शिव का प्यारा पौधा बेल पत्र हमारे मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। चाहे अध्यात्म, आरोग्यता, प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण सभी जगहो पर इस पौधा का अमुल्य योगदान है। आम जनता—जनार्दन के सहयोग से इस पौधे को सम्पूर्ण भारत में लगाया जायेगा। शिवमय भारत मिशन के शुभारंभ मे उपस्थित लोगों में देवेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र तोमर, विनोद यादव, राजेश सिंह, प्रदीप शर्मा, मनीष पांडेय, आदि थे।





Post a Comment

0 Comments