सोनिका शर्मा बनी राष्ट्रीय व्यापार मंडल की महिला जिलाध्यक्ष

 


धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल शीर्ष नेतृत्व ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए गाजियाबाद जिला अध्यक्ष महिला के लिए डॉक्टर सोनिका शर्मा का नाम घोषित किया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय को आॅर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा ने डॉक्टर सोनिका शर्मा को मनोनयन पत्र सौंपा। डॉक्टर सोनिका शर्मा का राज नगर एक्सटेंशन में मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक है। राष्ट्रीय बाल मंडल के द्वारा महिलाओं को जिम्मेदारी देने की इस पहल पर महिला व्यापारी नेताओं में काफी उत्साह है। नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर सोनिका शर्मा ने इस अवसर पर कहा की राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा व्यापार मंडल में महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए मुझे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जिसका निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करूंगी। डॉ सोनिका शर्मा को महिला जिला अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बधाई दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता ,महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, तरुणिमां श्रीवास्तव, पूनम चौधरी, पंडित अशोक भारतीय, अजय सिंघल, प्रदीप चौधरी, एसके चौधरी, अनुज शर्मा, कमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments