पार्षद हिमांशु मित्तल ने लगाया निगम पर अपनी जि़मेदारी से बचने के आरोप



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। नगर निगम और पार्षद के बीच अब घमासान तेज हो गया है। निगम पर भाजपा पार्षद हिमांशु मित्तल ने अपनी जि़मेदारी से बचने के आरोप लगाया है। इसी के चलते नगर निगम ने हिंडन श्मशान घाट में व्यवस्था बनाई है और दूसरे श्मशान घाट में सुविधाओं के स्थापित करने के कार्य क्या है। इसे निगम की नाकामी कहा जा रहा है। हिंडन श्मशान घाट पर जब दबाव बढ़ गया तो यहां अंतिम संस्कार के लिए दिवंगत के परिजनों को परेशानी हो रही है। इन खबरों के आने के बाद नगर निगम प्रशासन के अधिकारी एक्शन में आए और नगर आयुत महेंद्र सिंह तंवर ने हिंडन श्मशान घाट का निरीक्षण किया। पार्षद हिमांशु मित्तल का कहना है कि पूर्व में जब कोरोना संक्रमण के दौर चला था, उस समय की हिंडन श्मशान घाट पर अव्यवस्था का आलम देखने को मिला था। इस मामले में नगर निगम के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दर्ज किया हुआ है। उस समय बदले में तत्कालीन नगर आयुत दिनेश चंद्र सिंह ने एक्शन लिया था। इस मामले में अब सुनवाई अगले महीने होने की सम्भावना है। वहीं पार्षद मित्तल का कहना है कि नगर निगम को दूसरी और जगह भी श्मशान घाट पर व्यवस्था बनाने का कार्य करना चाहिए। उनका कहना है कि अगर यह नगर निगम के बस की बात नहीं है तो वह अविकसित श्मशान घाट का रखरखाव के कार्य हमें सौंप दें। उनका कहना है कि वहां की पूरी व्यवस्था वह संस्था द्वारा तैयार कराएंगे। इसका फायदा यह होगा कि हिंडन श्मशान घाट पर दबाव कम होगा और लोगों को परेशान होने की जरुरत नहीं होगी।

Post a Comment

0 Comments