अखिल भारतीय अमन कमेटी ने भाजपा को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दिया समर्थन




धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

लोनी। अखिल भारतीय अमन कमेटी उत्तर प्रदेश ने अपने कार्यालय इंद्रापुरी लोनी पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला प्रचार प्रमुख श्री सत्यपाल प्रधान जी को अपना समर्थन पत्र सौंपा l पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर. के. सक्सेना जी ने कहां हमारा भाजपा को समर्थन पूरे उत्तर प्रदेश में रहेगा क्योंकि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का निवास गाजियाबाद जिले के इंदिरा पुरी लोनी में है इसलिए हम गाजियाबाद के सभी 14 वार्डों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने में अपना पुरजोर सहयोग करेंगे l 

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला प्रचार प्रमुख सत्यपाल प्रधान जी ने कहा  केंद्र की मोदी सरकार और राज्य कि योगी सरकार ग्रामीणों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है जिसका लाभ बड़ी संख्या में आम लोगों को मिल रहा है जिनको लेकर भाजपा के सभी पदाधिकारी घर घर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं साथ ही भाजपा के साथ सभी सामाजिक संगठन अब खुलकर आ गए हैं लोगों के समर्थन से जनपद गाजियाबाद की सभी 14 वार्डो पर भाजपा का परचम लहराएगा 

सत्यपाल प्रधान ने अखिल भारतीय अमन कमेटी  का हार्दिक आभार व्यक्त किया l 

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश कन्नौजिया जी, प्रदेश मुख्य महासचिव दीपांशु राय, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सक्सेना, विनोद प्रधान कपिल प्रधान सौरभ मावी गाजियाबाद जिला के उपाध्यक्ष उत्तम वर्मा, महासचिव मनीष माथुर, सहसचिव महिपाल शर्मा, विवेक मौर्य, कानूनी सलाहकार शैलेंद्र यादव,  वरिष्ठ सदस्य मामचंद आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments