वार्ड-25 अम्बेडरनगर कॉलोनी को परिवर्तन टीम ने किया सेनेटाइज



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। विजय नगर जॉन की वार्ड-25 में परिवर्तन ग्रुप के लोगो ने खुद किया वार्ड की गलियो को सेनेटाइज। वार्ड-25 अम्बेडकर नगर के लोगो और परिवर्तन टीम के सदस्यों का कहना है कि नगर निगम ने अभी तक केवल एक या दो बार सेनेटाइजेशन कराया था और उसमे भी वह खाना पूर्ति कर फोटो वीडियो के माध्यम से अधिकारियो को दिखाने का काम करते है बाकि जमीनीस्तर पर कुछ नही। कॉलोनी में कई लोग कोविड पॉजिटिव हुए थे और कोरोना काल के दौरान कुछ लोगो की म्रत्यु भी हुई थी। जिससे कॉलोनी में सेनेटाइजर करना अतिआवशयक था निगम से गुहार लगाने पर भी कोई सुनवाई नही होती थी तो हम लोगो में यह बीड़ा उठाया है और वार्ड की गली गली में घर के अंदर तक सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है यह प्रिक्रिया 3-4 दिन लगातार चलेगी हर घर तक जाने का प्रयास हमारी टीम कर रही है। पिछले साल भी हमारी समस्त टीम ने प्रवासी गरीब मजदूरो को खाना खिलाने का काम लिया था लगातार परिवर्तन रसोई के माध्यम से 60 दिन तक खाना इस महामारी में लोगो को खिलाने का काम किया था।

Post a Comment

0 Comments