पूर्वांचल विंग के द्वारा वार्ड-70 में कराया जा रहा है सैनिटाइजेशन कार्य



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। साहिबाबाद के वार्ड 70 में आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल विंग के लोगो के द्वारा निरंतर सेनिटसाइजर छिड़क का काम कि याजा रहा हैं। इस क कोरोना काल के समय जिस तरह की परेशानियों का सामना लोगो को करना पड़ रहा हैं की कल्पना मात्र से कं पन हो जाता हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी पूर्वांचल विंग के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने अपने वार्ड 70 के अध्यक्ष मालती सिंह को धन्यवाद करते हुए बताया की जिला और प्रदेश का जो हालात हैं वह कष्ट दाई हैं। लोग सड़कों पर दम तोड रहे हैं और सरकार अपने सत्ता की घमंड मेें मस्त हैं। आज सरकार जहा लंबी लंबी बाते कर रही हैं वही हकीकत कुछ और ही व्या कर रही हैं जिसे सरकार आंकडो का खेल खेल रही हैं। आज प्रदेश का हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। आज लोग सभी आवश्यक जीवन रक्षक चीजों के लिए भटक रहे हैं और उनका सुनने वाला कोई नहीं हैं। हॉस्पिटल, दवाई, बेड, आॅक्सीजन तो गायब हैं ही लेकि न सबसे बड़ी दुख की बात यह हैं  की जनपथ के नेताओं ने जो बेचारगी दिखाई हैं को जनता इन चीजों को भूलने वाली नही हैं। इतना लाचार जनप्रतिनिधि और बेबस सरकार मैंने क भी नहीं देखा। आज लोगो की पीड़ा को सुनने वाला कोई नहीं हैं और जिनको जनता ने अपनी दुख दर्द के निवारण के लिए चुना हैं वे खुद अपनी लाचारी जनता को बता रहे हैं। आज कोई किसी का फोन तक उठाने को त्यार नही है। सरकार जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। सरकार इस पर ध्यान दे और अंपने जिम्मेदारी को समझे। इस जनसेवा में लगे अपने टीम के सभी लोगो को बहुत धन्यवाद करता हुं और जनता का सेवा करता रहूंगा।

Post a Comment

0 Comments