आॅक्सीजन सिलेंडर पहुंचा रहे हैं लोगों के घर पर पार्षद मनोज गोयल



धनसिंह—समीक्षा न्यूज

साहिबाबाद। वैशाली कौशांबी के वार्ड 72 के पार्षद मनोज गोयल क्षेत्र में होम आइसोलेशन के दौरान जिन लोगों को आॅक्सीजन सिलेंडर भरवाने की आवश्यकता है उन लोगों के लिए वसुंधरा सेक्टर 5 नगर निगम आॅफिस से भरवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग घर से आने जाने में असमर्थ हैं ऐसे लोगों के लिए पार्षद मनोज गोयल स्वयं आॅक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराकर उनके घर तक अपने वाहन से छुड़वा रहे हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने वसुंधरा कार्यालय पर सिलेंडर भरवाने की व्यवस्था कर रखी है जिसके लिए 9 से 2 बजे तक आॅक्सीजन सिलेंडर जमा की जाती है और शाम को बर्बाद कर वापस कर दिए जाते हैं।




Comments