सरकार शराब की दुकानें खोल सकती है तो किसानों की अनाज मंडी क्यो नही: हिमांशु त्यागी

 


धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन(क्रांति) के प्रदेश सचिव हिमांशु त्यागी का सरकार से कहना है कि अगर सरकार अपने फायदे के लिए शराब की दुकानें खोल सकती है तो किसानों की अनाज मंडी क्यो नही खोल सकती है। किसानों की अनाज मंडी खोलने से कोरोना बढ़ जाता है। क्या आज कोरोना जिस तरह गांव की तरफ पैर पसार रहा है इसकी भी जिम्मेदार सरकार है क्योकि सरकार ने चुनाव के लिए सही समय पर लॉकडाउन नही लगाया और चुनाव प्रचार में लोगो का आवागमन रहा। जिस से आज गांव में भी लोग सुरक्षित नही है स्तिथि को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन(क्रांति) सरकार से मांग करती है कि कुछ दिन के लिए सरकार सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाए।

Post a Comment

0 Comments