धनसिंह—समीक्षा न्यूज
साहिबाबाद। नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड—86 के पार्षद आनंद गुप्ता ने नर सेवा नारायण सेवा का भाव रखते हुए जनसेवा समिति के माध्यम से धर्मार्थ ऐंबुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया। जो कि दिल्ली एनसीआर में 500 से 1000 रुपए का सेवा शुल्क व असमर्थ के लिए नि:शुल्क सेवा दी जाएगी। जिसके अंतर्गत कोविड मरीजो को शिफ़्टिंग घर से हॉस्पिटल या हॉस्पिटल से घर व शवों को घाट तक पहुँचाने का कार्य निरंतर कर रहे है। इस कार्य में विशिष्ट सहयोगी अजय, नवनीत, अरुण, मनीष, अशोक सहित वार्ड 86 के गणमान्य लोग है। श्री गुप्ता ने बताया कि यह सेवा 24 घंटे 7 दिनों उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए 9810240726 सम्पर्क करें।
Comments
Post a Comment