कश्यप समाज द्वारा मानव हित में एक और सराहनीय कार्य



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

लोनी। सामाजिक संगठन कश्यप एकता क्रांति मिशन के तत्वाधान में शनिवार को जितेंद्र कश्यप जिला अध्यक्ष की अगुवाई में स्वर्गीय प्रेमपाल कश्यप की बेटी संगीता की शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उनके निवास स्थान पर बहुत ही धूमधाम के साथ की गई।

बेटी संगीता का परिवार लोनी विधानसभा के वार्ड नंबर 10 राजीव गार्डन कॉलोनी में किराए के मकान में निवास करता हैं। बेटी संगीता के पिताजी का स्वर्गवास लगभग 2 साल पहले हो गया था तभी से यह परिवार बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रहा था।

जिला गाजियाबाद कश्यप समाज के अध्यक्ष व जिला महामंत्री भाजपा जितेंद्र कश्यप को शादी की जानकारी मिलते ही अपनी सहयोगी टीम से बात कर शादी की सारी रूपरेखा तैयार करके सारी व्यवस्था पूरी की।

नर सेवा नारायण सेवा के अनुरूप कार्य करते हुए जितेंद्र कश्यप व उनके सहयोगी टीम मानव हित में ऐसे अनेकों कार्य करते रहते हैं। जिससे आपसी भाईचारा व प्यार दुनिया में बना रहे। ऐसे कार्यों से लोगों को सीख भी लेनी चाहिए और एक दूसरे की बढ़-चढ़कर मदद करनी चाहिए।

जितेंद्र कश्यप पिछले 6 साल से समाज सेवा में लगे हुए हैं और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तत्पर खड़े रहते हैं। लोनी विधानसभा में जितेन्द्र कश्यप व उनके साथियों द्वारा यह छठी शादी करवाई गई। 

जितेंद्र कश्यप ने अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों व सहयोगी सभी साथी राकेश कश्यप संजीव कश्यप लोकेश कश्यप गोपाल कश्यप जीतपाल कश्यप वीरेंद्र कश्यप राजेश कश्यप किशन पाल कश्यप सोनू कश्यप डॉक्टर दीपक कश्यप अमित कश्यप चांदवीर कश्यप सुरेंद्र कश्यप बिट्टू कश्यप राजेश पहलवान साहबराम महेश कुमार आदि का इस नेक कार्य में साथ देने के लिए तहे दिल से हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

इस शुभ घड़ी के अवसर पर सभी लोग प्रमुखता से उपस्थित रहे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।





Post a Comment

0 Comments