महाराजा अग्रसेन वाटिका में संपन्न कराई गई साधन हीन बेटी की शादी



धनसिंह—समीक्षा न्यूज

गाजियाबाद। श्रीमती ज्योति देवी एवं सतीश कुमार कोरी की सुपुत्री आयुष हर्षिता संग चिरंजीव दिनेश सुपुत्र श्रीमती एवं बीघा सिंह मेरठ शादी संपन्न हुई कन्या परिवार के पास संसाधन न होने के कारण अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एवं महाराजा अग्रसेन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा पदाधिकारियों और सदस्यों ने बिटिया की शादी में सहयोग का बीड़ा उठाया है। शुक्रवार को  पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेटी की शादी के लिए जरूरी वस्तुएं दीं। बिटिया को उपहार भेंट कर उसे आशीर्वाद भी दिया अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीके अग्रवाल ने बताया कि संगठन कई सालों से भंडारा व वस्त्र वितरण का कार्य कर रहा है। अब जरूरतमंद बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी भी उठा रहा है। इसकी शुरुआत कई वर्षों से की गई। गाजियाबाद कन्या पक्ष परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी बेटी की शादी के लिए संगठनों  ने मदद दी। बेटी को उपहार में साड़ी, सामान और आत्मनिर्भरता के लिए सिलाई मशीन भी दी गई है। भोजन की व्यवस्था के लिए भी सहयोग किया गया है। वीके अग्रवाल ने कहा कि आगे भी जरूरतमंदों की मदद संगठन करता रहेगा। इस मौके पर विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान राजेश गुप्ता डॉ राजीव गुप्ता नवीन अग्रवाल इंजीनियर एम जी गोयल वीकेंड मैं सिंह सेवा निर्मित चीफ इंजीनियर राखी गोयल राज्यश्री देवेंद्र हितकारी मदन स्वीट राकेश मार्ग मौजूद रहे।






Post a Comment

0 Comments