चिराग पासवान पार्टी की इस महाभारत के कृष्ण है: सुमित प्रताप सिंह



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

ग़ाज़ियाबाद। लोकजनशक्ति पार्टी में अभी बगावत की चिंगारी सुलग रही है। पार्टी का विभाजन करने वाले षड्यंत्र कारी नहीं चाहते कि चिराग पासवान पार्टी की कमान अपने हाथों में रखे। इस पर लोकजनशक्ति पार्टी युवा के राष्ट्रीय महासचिव सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि देश भर के पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता चिराग पासवान के साथ हैं। क्योंकि रामविलास पासवान के निधन के बाद उन्होंने ही पार्टी को संभाला है। सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि चिराग पासवान इस महाभारत के कृष्ण है।कोई भी सेना को तोड़कर ले जाएगा वो महाभारत नही जीत पायेगा, क्योंकि कृष्ण के रूप में चिराग जी जहाँ खड़े होंगे जीत उसकी ही होगी। लोक जनशक्ति पार्टी युवा के राष्ट्रीय महासचिव सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान ने अपने खून पसीने से सींच कर बनाया है। वहीं पशुपति पारस ने पार्टी का मजाक उड़ाया है। उन्हें देश भर की जनता कभी माफ नहीं करेगी। देश भर के लोजपा कार्यकर्ता आज चिराग पासवान के साथ खड़े है।

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी में फूट के बाद से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। लोक जनशक्ति पार्टी किसके पास है? यह विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments