महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने महिला एवं बाल सुरक्षा अधिकारी वृंदा शुक्ला (डीसीपी गौतमबुद्धनगर) से की मुलाकात
धनसिंह—समीक्षा न्यूज
गौतमबुद्धनगर। प्रदेश सरकार द्वार महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन को लेकर चलाये गये मिशन शक्ति अभियान को जनपद गौतमबुद्धनगर में गति देने के लिये महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने
महिला एवं बाल सुरक्षा अधिकारी वृंदा शुक्ला (डीसीपी गौतमबुद्धनगर) से मुलाकात की। संस्था की संरक्षक इन्दु गोयल ने बताया कि मुलाकात के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरेलू उत्पीड़न, सुरक्षा और सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। कोरोना के कारण हुए लाकडाउन की वजह से मिशन शक्ति अभियान को ब्रेक लग गया जो महिलाओं को जागरुक करने में बेहद सहायक अभियान साबित हुआ था। मिशन शक्ति अभियान को गांव देहात के क्षेत्र के साथ साथ शिक्षण संस्थानों तक ले जाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर डीसीपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर गम्भीर है। प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क शुरु की गयी है जहां महिला सम्बंधित शिकायतों की तत्काल सुनवाई होती है साथ ही जनपद के मुख्य बाजार कस्बों चौराहों पर पुलिस की स्वयं सिद्धा महिला टीम गश्त करती है। मुलाकात के दौरान संस्थापक डा राहुल वर्मा, अनिल भाटी, स्वेता त्यागी, मनोज झा और विजय तंवर आदि सद्स्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment