भाजपा उपाध्यक्ष एमएलसी पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा का किया शानदार अभिनंदन



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद एवं सामाजिक संस्था लोक प्रहरी  द्वारा आईटीएस मोहन नगर के सभागार में गाजियाबाद आगमन पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एमएलसी पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा जी का शानदार अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया जिसमें राष्ट्रीय व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने गाजियाबाद की कोराना काल तथा पिछले वर्ष की समस्याओं से जूझ रहे व्यापारियों की परेशानियों एवं परिस्थितियों का पूर्ण विवरण राष्ट्रीय व्यापार मंडल के बैनर तले माननीय एके शर्मा जी को सौंपा गया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन करते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज तथा प्रदीप चौधरी एवं लोक प्रहरी के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर अशोक नागर ने उपस्थित अतिथियों एवं व्यापार प्रतिनिधियों का स्वागत करते उनका आभार जताया।

माननीय ए.के.शर्मा जी द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल के लोगों ने जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी भाइयों को एक मंच पर लाकर जो वार्तालाप कराया है वह महत्वपूर्ण है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ित परिवारों तक मदद पहुंचाने में व्यापारियों की अहम भूमिका रही जिसके लिए हम हृदय से व्यापारी वर्ग का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का हमारा टारगेट है जिसको जल्दी से जल्दी पूरा कर हमें एक मानदंड स्थापित करना है तथा कोरोना को मात देनी है। 

 उन्होंने योगी सरकार के इस फैसले की भी मंच से प्रशंसा की कि जिलाधिकारी सप्ताह में व्यापारियों के साथ एक बार अवश्य वार्ता करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिलाया व्यापारियों के संघर्ष में उनके कार्यकर्ता सदैव साथ रहेंगे। मुख्य वक्ता एके शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं गाजियाबाद के प्रथम आगमन पर गाजियाबाद की धरती, गाजियाबाद के नागरिकों व्यापारियों तथा जनमानस को सर झुका कर प्रणाम करता हूं तथा राष्ट्रीय व्यापार मंडल एवं लोक प्रहरी संस्था दोनों की संयुक्त टीम का हृदय की गहराई से आभारी हूं। गाजियाबाद के व्यापारियों से रूबरू होकर उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं गाजियाबाद के उद्योग जगत एवं व्यापारिक क्षेत्र को एक नई पहचान तथा सम्मान मिले तथा व्यापारी फले फूले देश के आर्थिक संसाधनों में अपना योगदान दें। औद्योगिक घराने यदि गाजियाबाद में निवेश के लिए तैयार रहेंगे तो निश्चित रूप से क्षेत्र में खुशहाली आएगी यही हमारी प्राथमिकता है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों रक्तदान शिविर कोरोना जांच शिविर तथा कोरोना वैक्सीनेशन शिविर आयोजन करने के लिए इनकी समस्त टीम बधाई के पात्र हैं।

मंचासिन कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महापौर आशा शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष दिनेश सिंगल जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया पूर्व महापौर आशु वर्मा विधायक नंदकिशोर गुर्जर विधायक सुनील शर्मा विधायक अजीत पाल त्यागी कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र त्यागी हातिम सिंह नागर आदि ने अपने उद्बोधन देकर एके शर्मा जी के प्रथम लाजवाब आगमन पर अभिनंदन किया कार्यक्रम के आयोजक पंडित राकेश शर्मा डॉ अशोक नगर पंडित अशोक भारती प्रदीप चौधरी जिला अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता महानगर अध्यक्ष संजय गोयल जिला अध्यक्ष महिला डॉक्टर सोनिका शर्मा जिला संयोजक गौरव गर्ग हिमांशु शर्मा अजय सिंगल शलभ सिंगल, संदीप त्यागी प्रवीण भाटी विकास चुग रामनिवास बंसल पार्षद पदम चौधरी सुखबीर ठाकुर सुरेश सिंह हरिओम गुप्ता ओम दत्त कौशिक कपिल गर्ग मुनेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव शर्मा भाजपा महानगर अध्यक्ष व राष्ट्रमंडल के पदाधिकारी विनीत शर्मा ने की कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन चिन्मय भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने किया।

Post a Comment

0 Comments