सपा सरकार ने दिया खोडा को नगर पालिका का दर्जा: वीरेन्द्र यादव



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। प्रगति विहार खोड़ा कॉलोनी में समाजवादी पार्टी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला महासचिव ग़ाज़ियाबाद वीरेंद्र यादव एडवोकेट रहे। बैठक का आयोजन समाजवादी पार्टी के खोड़ा नगर अध्यक्ष राहुल यादव की अध्यक्षता में हुआ, संचालन विधानसभा महासचिव लाल सिंह यादव ने किया। वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खोड़ा कालोनी में जो विकास हुआ वह समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ| नगर पालिका का दर्जा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की देन है खोड़ा में जितने भी विकास कार्य अब तक हुए हैं चाहे वह बिजली का हो, ट्रांसफार्मर, विद्युत लाइनों का बिछाने का, सड़कों का, गलियों में इंटरलॉकिंग का और खोड़ा में थाना स्थापित करने का काम समाजवादी पार्टी सरकार की देन है| साढ़े 4 साल से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज है, खोड़ा में चेयरमैन, विधायक और सांसद भारतीय जनता पार्टी के ही हैं, लेकिन आज तक इन सभी ने खोड़ा के विकास के लिए कोई भी एक काम किया हो तो वह बता दें, भारतीय जनता पार्टी की नीति और रीति ही झूठ बोलने और लोगों के भावना भड़काकर ठगने की है, आज तक इन्होंने दूसरे के कामों का फीता काटने का काम किया है| सैकड़ो महिलाओं ने बताया कि खोड़ा में पीने के पानी का गंभीर संकट है, साढ़े 4 साल से खोड़ा नगरवासी सरकार से स्वच्छ पीने के पानी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है, यहाँ का वाटर लेवल 500 फुट नीचे जा चुका है, बोरिंग करने के लिए 4 से 5 लाख रुपए लग रहे हैं और पानी भी बहुत प्रदूषित है, लेकिन लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं लोग खरीद कर पानी पी रहे है| खोड़ा में निम्न मध्यम आय वर्ग के लोग निवास करते हैं कोरोना काल में उनकी आर्थिक स्थिति वैसे ही दयनीय हालत, में है लोगों का रोजगार छिन गया है| आज बेकारी बढ़ गयी हैं। खोड़ा के निवासी लगातार  पीने के पानी के लिए  संघर्ष कर रहे हैं, तथा सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन साढ़े 4 साल बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है| मैं  उ० प्र० सरकार से  मांग करता हूं कि खोड़ा में जल्द से जल्द  पीने की पानी की समस्या को दूर करने की व्यवस्था करे| मानवता धर्म का पालन करे| 

वीरेंद्र यादव एडवोकेट जिला महासचिव  द्वारा खोड़ा नगर कार्यकारिणी में सुरेश कश्यप,  मोहित यादव,  दिनेश जाटव, खुशबू दास, शिव शंकर यादव को नगर सचिव का मनोनयन पत्र सौंपा गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव मुस्तकीम सैफी, रामपाल यादव, नगर महासचिव संजय पटेल, कैलाश यादव, नगर उपाध्यक्ष शांति सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष मनोज शाक्य, नगर अध्यक्ष महिला सभा सीमा यादव, प्रेम यादव, डीपी चौधरी, अविनाश यादव, अमन गोयल, सुमित चौहान, सुनीता चौहान, उषा, बीना, मीरा, सुमन,  अर्चना सिंह, सत्यवती ,कमलेश ,विमला, सत्यनारायण, शिवम, रघुवीर और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Post a Comment

0 Comments