राष्ट्रीय व्यापार मंडल व लोकप्रहरी एक सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में एक प्रेस वार्ता आयोजित



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल व लोकप्रहरी एक सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने कहा कि गाज़ियाबाद के व्यापार और उद्योग जगत को सरकार के द्वारा विभिन्न आयामों के साथ एक पहचान मिले एक मुकाम हासिल हो। यहां का व्यापारी व उद्योगपति पलायन न करें अपितु नामचीन उद्योगपति भी गाज़ियाबाद में अपना कारखाना स्थापित करने के लिए लालायित रहे। इसके अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार की नई उद्योग नीति एक उत्पाद एक जिला की योजना के अनुरूप गाज़ियाबाद के लिए ध्यान आकर्षित करने हेतु , वेक्सिनेशन शिविर के माध्यम से टीकाकरण अभियान को गति प्रदान कर अधिक से अधिक लोगों को वेक्सिनेशन कराने में सहयोगातमक भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य विभाग की टीम, सामाजिक व्यापारिक संगठन को सम्मानित करने तथा अभिनंदन कार्यक्रम हेतु रिटायर्ड आईएएस,एमएलसी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार के गाज़ियाबाद आगमन कार्यक्रम 25 जुलाई दिन रविवार समय सुबह 11 बजे स्थान आईटीएस कॉलेज सभागार मोहननगर गाज़ियाबाद में पधार रहे हैं। इसी एवज में राष्ट्रीय व्यापार मंडल अराजनैतिक ने एक अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया है।

लोक प्रहरी संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक नागर ने बताया कि व्यापारियों के हित में प्रदेश उपाध्यक्ष ए के शर्मा की पहली मुलाकात गाजियाबाद के विकास में इतिहास लिखने का काम करेगी। 

जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा राष्ट्रीय व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हित में व समाज के कल्याण के लिए पूर्ण संकल्पबद्ध है।इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय , क्षेत्रिय महामंत्री हिमांशु शर्मा,मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल जिला संयोजक गौरव गर्ग महानगर अध्यक्ष संजय गोयल आदि ने संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments