जिलाधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों ने की व्यापारियों के साथ बैठक



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। जिलाधिकारी व पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,गाजियाबाद द्वारा पुलिस लाइन स्थित परमजीत बहुउद्देशीय हॉल में जनपद के प्रमुख व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनसे सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध मे वार्ता की गई एंव उनकी समस्याओ को सुनकर उनके निस्तारण हेतु अधीनस्थो को निर्देशित किया गया । इस अवसर पर गाजियाबाद के लगभग सभी व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने अपने स्तर से सुझाव देते हुए गाजियाबाद के समस्याओं के बारे में अवगत कराया तथा साथ ही साथ व्यापारिक सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा और पुख्ता इंतजाम करने का आग्रह किया। व्यापारियों की ओर से पुलिस प्रशासन को यह आश्वासन दिया गया कि उनके संगठनों द्वारा बहुत जल्द बाजार क्षेत्र को बहुत जल्द कैमरे की निगरानी से लैस कर दिया जायेगा। डीआइजी अमित पाठक व डीएम राकेश कुमार सिंह , एस पी सिटी निपुण अग्रवाल ने व्यापारियों के द्वारा सुरक्षा की पहल में सार्थक व महत्वपूर्ण सहयोग करने का आश्वसन देने पर सभी व्यापार मंडल का आभार जताया। इस अवसर पर जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल युवा महानगर अध्यक्ष हेमंत सिंगल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव तिलक राज अरोड़ा, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष गोपीचंद जिलाध्यक्ष राम किशोर अग्रवाल,राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ,पश्चिम उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गोयल के अलावा अन्य व्यापारिक संगठनों से अशोक चावला, प्रीतम लाल सुभाष छाबड़ा ,संजीव मित्तल, राकेश स्वामी, अमित, राजदेव त्यागी ,उदित मोहन, डॉ नमित वार्ष्णेय, प्रह्लाद दुआ, प्रदीप गर्ग डॉ हरीश शर्मा आदि प्रमुख व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments