सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने किया स्वीटी अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रयासरत सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी समाजसेवी स्वीटी अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति करते हुए संस्था के मुख्य संरक्षक जितेंद्र बच्चन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसकी सफलता के लिए जनभागीदारी आवश्यक है और इसमें स्वयं सेवी संस्थाएं कारगर भूमिका निभा रही है महिलाओं को जागरूक करने के लिए शिक्षित और सशक्त महिलाओं की जरूरत है इसके लिए स्वीटी अग्रवाल को प्रदेश की कमान सौंपी गई है। वहीं इंदु गोयल ने कहा कि स्वीटी अग्रवाल पिछले काफी समय से महिलाओं की आवाज उठाती रही है साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती रही है  उनके इस अनुभव को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है जिससे महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जा सके। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने संगठन द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की शिक्षा सुरक्षा और स्वावलम्बन को लेकर बहुत कार्य किये जाने की जरूरत है तभी महिला सशक्तिकरण का सपना साकार हो सकता है आज संगठन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है उसे वह पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करने का आस्वासन देती है।इस दौरान संस्थापक डा राहुल वर्मा मनोज झा गीता भाटी देवेंद्र चंदीला अनिल भाटी डा ओमवीर बघेल रविन्द्र होलकर संजीव अग्रवाल विकास सक्सेना और आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments