धनसिंह—समीक्षा न्यूज
गाजियाबाद। भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी। 15 अगस्त के दिन हर साल भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करते हैं।
स्वतंत्रता सेनानियों के विद्रोह और आंदोलन से हारकर अंग्रेजों ने भारत मुक्त कर दिया। 15 अगस्त 1947 की आधी रात भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली। तभी से इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही 15 अगस्त का दिन युवा पीढ़ी को आजादी का महत्व और देश के प्रति अपना कर्तव्य समझाने का भी दिन है। भारतीय मजदूर संघ लोनी शाखा की टीम ने कई जगहों पर मजदूरों के साथ ध्वजारोहण किया और 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया भारत माता की जय,, वंदे मातरम,, जय हिंद,, जिसमें गाजियाबाद जिले के अधिकारी विजेंद्र जी अनिल चौधरी महावीर महतो लोनी शाखा टीम से लोनी नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमारनगर मंत्री नरेश कोषाध्यक्ष पिंटू कार्यालय मंत्री अच्छे लाल, संयुक्त मंत्री जीतू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment