खोड़ा मंडल ने किया क्षेत्रीय मंत्री सिद्धि प्रधान अग्रवाल का स्वागत




धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती सिद्धि प्रधान अग्रवाल का भाजपा खोड़ा मंडल ने किया भव्य स्वागत इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता जी ने भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को  स्वागत कार्यक्रम के लिए एकत्रित कर भव्य कार्यक्रम का आयोजन रखा जिसमें क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा सिद्धि प्रधान अग्रवाल ने उद्बोधन देते हुए कहा जी मोदी और योगी जी की सरकार ने भाजपा में हर एक महिला को मान सम्मान दिया मंच दिया जिसके लिए मैं वास्तव में वे बधाई के पात्र हैं और भाजपा संगठन ने जो मुझ पर विश्वास दिखाया है उस विश्वास पर मैं खरी उतरूंगी और एक कमल के सिपाही की तरह कार्य करूंगी, भाजपा नेता अनमोल गुप्ता ने खोड़ा मंडल का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन मंडल के अध्यक्ष राकेश गुप्ता  द्वारा किया गया व मंडल के सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Post a Comment

0 Comments