धनसिंह—समीक्षा न्यूज
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य अनीता शर्मा के घर तीज के पावन अवसर पर भाजपा नेत्रीयो ने तीज की खुशियों को सांझा किया इस दौरान गाजियाबाद की प्रथम नागरिक श्रीमती आशा शर्मा जी ने सभी बहनों को तीज के पावन पर्व पर बधाई दी साथ में सुहाग अमर रहने का आशीर्वाद भी दिया व सुहाग का सामान मेहंदी व बिंदिया देखकर के मिठाई भी खिलाई और सभी बहनों के साथ झूला झूल कर सावन के गानों के साथ तीज का त्यौहार मनाया
इस अवसर पर नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा सिद्धि प्रधान अग्रवाल ने मेयर आशा शर्मा व मनोनीत पार्षद अर्चना सिंह के साथ झूला झूल कर कार्यक्रम का आनंद लिया इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा सोनिया स्वरूप भाजपा नेत्री कामिनी भदोरिया, नेहा जैन,सुषमा, ममता,शिखा,व संयोगिता त्यागी आदि लोग उपस्थित रही।
Comments
Post a Comment